Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से बीटीपी के विधायक श्री राजकुमार ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से राजभवन में यहां डूंगरपुर जिले के चैरासी विधानसभा क्षेत्र के बीटीपी विधायक श्री राजकुमार ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल से भेंट में उन्होंने आबू पर्वत पर पिछले सौ वर्षों से निवासरत आदिवासियों को मूलभूत सुविधाएं व जमीनों का हक दिलाने के लिए कार्यवाही करने की मांग भी रखी। राज्यपाल ने इस पर राज्य सरकार स्तर पर समुचित कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …