Thursday , 21 May 2026

दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए- राज्यपाल

डूंगरपुर में उपद्रव और हिंसा

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से चर्चा की

राज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया राजभवन

राज्यपाल ने प्रमुख सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से ली जानकारी और दिए निर्देश

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने डूंगरपुर में हुए उपद्रव और हिंसा पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से आज शनिवार को दूरभाष पर चर्चा की।
राज्यपाल श्री मिश्र ने शनिवार को सायं प्रमुख सचिव गृह श्री अभय कुमार और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था श्री सौरभ श्रीवास्तव को राजभवन बुलाया और उन्हें इस हिंसा पर तत्काल नियंत्रण के लिए निर्देश दिए ।

राज्यपाल श्री मिश्र ने निर्देश देते हुए कहां कि दोषियों को तत्काल पकड़ें, समाज विरोधी तत्वों को गिरफ़्तार करें तथा घटना के पीछे जो भी लोग हैं उन्हें चिन्हित करें।

राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों से आदिवासी क्षेत्रों में लोगों द्वारा किए गए उपद्रव और हिंसा की जानकारी ली। राज्यपाल ने डूंगरपुर सहित जनजातिय क्षेत्रों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविंदराम जायसवाल भी मौजूद थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …