Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से गुरुवार को राजभवन में हरीशचन्द्र माथुर लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक श्री हेमंत कुमार गेरा के नेतृत्व में भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

राज्यपाल श्री मिश्र से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में जूबा, दक्षिण सूडान में भारतीय राजदूत श्री विष्णु कुमार शर्मा, विदेश मंत्रालय में निदेशक श्री मदन लाल रैगर, आस्ट्रेलिया में उप उच्चायुक्त श्री सुनीत मेहता और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी, जयपुर श्रीमती नीतू मेहरडा भागोतिया शामिल थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …