Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने किए अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की । उन्होंने पवित्र सरयू नदी की विधिवत पूजा अर्चना की। राज्यपाल श्री मिश्र हनुमानगढ़ी मंदिर भी गए ।

राज्यपाल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चम्पत राय से मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि घट-घट में व्याप्त राम सम्पूर्ण हिन्दू समाज की आस्था के केंद्र हैं और उनके दर्शन का अवसर मिलना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।

राज्यपाल श्री मिश्र के साथ राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों ने भी रामलला के विग्रह के दर्शन किए।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …