Thursday , 21 May 2026

‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को यहां राजभवन में ‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एसोसिएशन से आह्वान किया कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा मानव संसाधनों के बेहतर उपयोग से राजस्थान के आर्थिक विकास को गति देने में सहयोग करे। इस अवसर पर ‘द एम्प्लॉयर एसोसिएशन ऑफ राजस्थान‘ के श्री एन. के. जैन, श्री अजय गुप्ता और एस. के. पाटनी ने राज्यपाल को राज्य में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग और उससे जुड़ी आर्थिक संम्भावनाओं के संदर्भ में रिपोर्ट भी भेंट की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …