Thursday , 21 May 2026

अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से रविवार को यहां राजभवन में राजस्थान की अल्ट्रा रनर सूफिया खान ने मुलाकात कर भाईचारे, एकता, शांति और सद्भाव के उद्देश्य से की जाने वाली अपनी दौड़ के बारे में जानकारी दी।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अल्ट्रा रनर सूफिया द्वारा कश्मीर से कन्याकुमारी तक सद्भावना के लिए दौड़ के जरिए किए जाने वाले प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सूफिया को अपने उद्देश्य मंे कामयाब होने की स्वस्तिकामना देते हुए मेडिकल कीट भी भेंट की।
मूलतः अजमेर की सूफिया ने एयर होस्टेस की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली में एविएशन इंडस्ट्री में ड्यूटी ऑफिसर की नौकरी भी की। बाद में नौकरी छोड़कर ग्रेट इंडियन गोल्डन ट्राएंगल (दिल्ली, जयपुर, आगरा, दिल्ली) की 720 किमी की दूरी 16 दिन में पूरी की। इन दिनों वह संस्कृति, मानवता, भाईचारे के साथ-साथ एक-दूसरे के सम्मान सद्भावना के लिए देषभर में दौड़ के जरिए संदेश दे रही है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …