राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से मंगलवार को यहां राजभवन में जयश्री नारायण परिवार के गुरु श्री इन्द्रमणी महाराज ने मुलाकात कर धर्म और अध्यात्म पर चर्चा की।
राज्यपाल श्री मिश्र से उन्होंने भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े जीवन मूल्यों पर विषद् चर्चा की। गुरु इन्द्रमणी महाराज ने राज्यपाल श्री मिश्र से संवाद करते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति, कला, साहित्य, समाज सेवा, खेल, न्याय, कृषि आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर दादा गुरूदेव श्यामसुन्दराचार्य जी महाराज एवं गुरूमाता अम्मा राधादेवी के नाम से सम्मानित किया जाएगा। श्री मिश्र ने गुरु इन्द्रमणी महाराज द्वारा धर्म, अध्यात्म में किए जा रहे कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उनकी सराहना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra