जोधपुर-अहमदाबाद (साबरमती) के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर उसकी शुरुआत की। उदयपुर से राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने भी वर्चुअल इस समारोह में भाग लिया।
राज्यपाल ने समारोह के बाद कहा कि वन्दे भारत की यह शुरुआत महती है। उन्होंने इसके लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि नई ट्रेनों की शुरुआत के साथ देश में रेलवे की आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है ।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra