Thursday , 21 May 2026

मकर संक्रांति पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मकर संक्रांति (14 जनवरी) के पावन पर्व पर देश और प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस पर्व पर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं सम्पन्नता की कामना की है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि मकर संक्रांति जीवन के उजास का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कामना की है कि उत्तरायण सूर्य कोरोना काल की कठिनाइयों को दूर कर सभी को अच्छा स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्वि प्रदान करेगा।

श्री मिश्र ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि संक्रांति पर पतंग उड़ाते समय चाइनीज मांझे का प्रयोग नहीं करें। उन्होंने कहा कि प्रातः और सायं पक्षियों के आसमान में विचरण का समय होता है, इसलिए इन बेजुबानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए इस समय पतंगबाजी नहीं करें।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …