राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने नव वर्ष 2021 पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
श्री मिश्र ने आज यहां जारी अपने बधाई और शुभकामना संदेश में कहा कि नव वर्ष प्रदेश में चहुंओर खुशहाली और सभी की संपन्नता लिए हो। उन्होंने नये वर्ष पर सभी के प्रसन्न, स्वस्थ एवं निरोग रहने की स्वस्तिकामना भी की है। राज्यपाल ने उम्मीद जताई है कि नया वर्ष नयी उम्मीदों के साथ सभी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला होगा।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra