Thursday , 21 May 2026

विविधता में एकता की संस्कृति की रक्षा करने और प्रदेश की प्रगति के लिए साथ मिलकर कार्य करें- राज्यपाल

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने 74वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश और प्रदेशवासियों तथा शूरवीर सैनिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर विविधता में एकता की प्रतीक हमारी संस्कृति की रक्षा करने और प्रदेश की प्रगति के लिए साथ मिलकर कार्य करने का सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर देश हित में प्राणोत्सर्ग करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए देश के लिए सर्वस्व समर्पण करने वाले स्वाधीनता सेनानियों का पुण्य स्मरण भी किया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …