देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने व्यक्तिशः फोन पर दी अपनी बधाई और शुभकामना में श्री मिश्र के व्यक्तित्व को प्रेरणादायी बताते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की है।
राज्यपाल श्री मिश्र के जन्म दिन पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने भी व्यक्तिशः फोन कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्हें प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे, राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त श्री डी.बी. गुप्ता आदि और भी बहुत से राजनीतिज्ञों, गणमान्यजनों, अधिकारियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने भी उन्हें ट्वीट कर जन्म दिन की मंगलकामना और बधाई दी।
आज प्रातःकाल से ही राज्यपाल को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता सा लगा रहा। राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी राज्यपाल श्री मिश्र को जन्म दिन पर शुभकामनाएं और बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra