राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्रदूषण को रोकना होगा।
राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने होंगे।
राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पर्यावरण से जुड़कर पर्यावरण दिवस मनाएं। इस दिवस की सार्थकता को हम सभी महसूस करें। राज्यपाल ने साल के प्रत्येक दिन को विश्व पर्यावरण दिवस की तरह मनाये जाने की आवश्यकता जताई है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया है कि प्रदेश का हर व्यक्ति कम से कम दो पौधे अवश्य लगाये। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक इन पौधों के खाद, पानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी का भी लोगों को निष्ठा से निर्वहन करना होगा।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra