Thursday , 21 May 2026

जनजातीय क्षेत्रों में राज्यपाल ने भेजे हाइजीन किट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने  राजभवन से प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के लिए हाइजीन किट भेजे हैं। राज्यपाल ने राजभवन के वाहन को शनिवार को हरी झण्डी दिखाकर राजभवन से रवाना किया।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रदेश के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ, राजसमंद और चित्तौड़गढ जिले के लोगों को हाइजीन किट भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में पांच हजार मास्क, तीन हजार दस्ताने और तीन हजार साबुन भेजे गये हैं। यह हाइजीन किट जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भेजे गये हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि यह हाइजीन किट गरीब व जरूरतमंदों को प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह किट पेटीएम, युवराज फाउण्डेशन और लाइफबाय के सहयोग से राज भवन को प्राप्त हुए हैं।
राज्यपाल ने कहा कि इस महामारी के दौर में लोगों की मदद के लिए सेवाभावी लोगों द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है और अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …