राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोरोना वायरस जनित कोविड-19 की राष्ट्रव्यायी आपदा में जन सेवा के लिए पेटीएम को साधुवाद देते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की है। राज्यपाल श्री मिश्र ने पेटीएम के उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ पाण्डेय को इस कार्य के लिए प्रंशसा पत्र भी दिया।
राज्यपाल श्री मिश्र से पेटीएम के उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ पाण्डेय ने राजभवन में मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि पेटीएम, युवराज सिंह फाउण्डेशन और लाइफबाॅय के सहयोग से राजभवन को मिले हाईजीन किट प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भिजवाये जायेंगे। श्री मिश्र ने बताया कि इन संस्थाओं द्वारा पैसंठ हजार मास्क, तीस हजार दस्ताने और चालीस हजार साबुन उपलब्ध कराने का कार्य सामान्य जनमानस के प्रति सेवा भाव एवं देश प्रेम को परिलक्षित करता है।
राज्यपाल ने कहा कि इस मुहिम से जनमानस को राहत मिलेगी और सेवाभावी लोगों को भी आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।
Check Also
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण
राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra