Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने किसान के नवाचार की सराहना की

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कोटा के प्रगतिशील किसान श्री ताराचंद गोयल के नवाचार की सराहना की है।
राज्यपाल ने श्री गोयल को उनके द्वारा किये गए नवाचार के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 संकट काल तो है ही, लेकिन इस परेशानी के समय में किसान श्री ताराचंद गोयल ने धीरज का परिचय देकर कृषि में नई सोच विकसित की है। श्री मिश्र ने कहा कि श्री गोयल कृषि में नवचार कर प्रदेश के किसानों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गये हैं।
उल्लेखनीय है कि लाॅक डाउन में जब किसान के फूल नही बिके तो किसान श्री गोयल ने खेत में ही इन फूलों से जैविक गुलाल तैयार कर दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …