राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने वायु सेना दिवस पर एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदोरिया और सभी सैनिको को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने एयर चीफ मार्शल को भारतीय वायु सेना के 88 वें स्थापना दिवस पर भेजे संदेश में कहा है कि भारत की वायु सेना की क्षमताएं बेहतर हैं। हमें नई और आधुनिकतम तकनीक के साथ नवीन संभावनाएं तलाशनी होगीं।
राज्यपाल ने कहा है कि भारतीय वायु सेना निरन्तर प्रगति करे। प्रत्येक सैनिक का मनोबल बना रहे और हर लक्ष्य पर विजय हासिल हो।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra