Thursday , 21 May 2026

एन.सी.सी. के डीडीजी एयर कमोडोर आर. एम. कुमारस्वामी निधन पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने एन.सी.सी. के डीडीजी, राजस्थान एयर कमोडोर आर. एम. कुमारस्वामी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री मिश्र ने कहा कि श्री आर. एम. कुमारस्वामी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के अंतर्गत अनुशासित और देशभक्त युवाओं को संवारने में महती योगदान दिया। राज्यपाल ने उच्च विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के कैडेटों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए किए गए उनके योगदान को याद करते हुए पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और ईश्वर से उनके परिजनों को यह भारी दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …