Thursday , 21 May 2026

कृषि मंत्री श्री कटारिया एवं सहकारिता मंत्री श्री आंजना ने की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सोमवार को यहां राजभवन में राज्य के कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया और सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने मुलाकात की। इन दोनों की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया से राजस्थान में बर्ड फ्लू के बारे में भी जानकारी ली और इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही किए जाने और एक्शन प्लान बनाए जाने पर जोर दिया। श्री कटारिया ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार स्तर पर समुचित कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है। उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन विकास के संबंध में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आंजना ने भी राज्यपाल को सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …