Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने मुलाकात की।
श्री गुप्ता ने राज्यपाल को मतदाताओं को मताधिकार का महत्व समझाने और इस हेतु नागरिकों को शिक्षित करने के लिए संचालित स्वीप अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीप का सकारात्मक प्रभाव हुआ है और रिकाॅर्ड संख्या में नवमतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाया है।
उन्होंने 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में भी राज्यपाल को जानकारी देते हुए प्रदेश में नए मतदाता जोड़ने, मतदाता सूचियाँ तैयार करने और मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान राज्यपाल के सचिव श्री सुबीर कुमार एवं प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल भी उपस्थित थे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …