राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने बुधवार को जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को शाॅल वितरित किये।
श्री मिश्र ने बुधवार को ही राजभवन से 2000 शाॅल से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यह शॉल अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम और जरूरतमंद लोगों को वितरित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि मानवता की सेवा ईश्वर की आराधना है। उन्होंने निराश्रित, समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने का आहृान किया है। उन्होंने मेंहदीपुर बालाजी ट्रस्ट की सेवाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि निःस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सेवा है। सेवा में देने के अलावा न लेने का संकल्प होता है तभी उसकी सार्थकता है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra