Thursday , 21 May 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने सभी से किया अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर सभी से अधिक से अधिक पौधे लगा कर पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों और पारिस्थिति की तंत्र पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए पेड़ लगाना ही सबसे आसान उपाय है। उन्होंने कहा कि हमें पौधारोपण करने के साथ ही उनकी बड़े होने तक पूरी देखभाल भी करनी चाहिए ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …