राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने रविवार को लखनऊ पहुंच कर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने श्री सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि देश के वह ऐसे विरल राजनेता थे, जिन्होंने जन कल्याण के लिए ही सदा कार्य किया। उन्होंने कहा कि स्व. कल्याणसिंह का बिछोह भारतीय राजनीति की कभी न भरी जा सकने वाली रिक्तता है। स्व. कल्याणसिंह से जुड़े अपने सम्बन्धों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे सदा छोटे भाई सा स्नेह मिला। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर रहते दृढ़ होकर निर्णय लेने और संकल्पबद्ध हो हरेक कार्य करने के उनके व्यक्तित्व को जनता कभी भुला नहीं पाएगी।


Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra