Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र से अर्जेण्टीना के राजदूत की मुलाकात

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से अर्जेण्टीना रिपब्लिक के राजदूत श्री ह्यूगो जेवियर गोब्बी तथा दूतावास में कृषि अटैशे श्री मारियानो बेहरान और वाणिज्य विभाग की प्रमुख सुश्री डेनिस प्रेगुइका बोज़िक ने मंगलवार को यहां राजभवन में मुलाकात की।

राज्यपाल श्री मिश्र और अर्जेण्टीना के राजदूत ने मुलाकात के दौरान विकासशील देशों के मध्य परस्पर समन्वय से दीर्घकालीन सतत विकास के लिए कार्य किए जाने के सम्बंध में संवाद किया। इस अवसर पर राजदूत श्री गोब्बी ने राजस्थान और अर्जेण्टीना के पारस्परिक सम्बन्धों को विकसित करने की दिशा में साथ मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने राजस्थान में पर्यटन, खनिज, मार्बल और अन्य स्थानीय उद्योगों के विकास के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की।

राज्यपाल श्री मिश्र ने अर्जेण्टीना के राजदूत को भारतीय संविधान की उद्देश्यिका की फोटो प्रति भी भेंट की।
अर्जेण्टीना के राजदूत सहित सभी मेहमानों ने राजभवन परिसर का पूरा भ्रमण किया। इस दौरान मोरों के स्वच्छन्द विचरण, उनकी नृत्य अदाओं को देखकर वह मुग्ध हो गए। उन्होंने राजभवन परिसर के प्राकृतिक परिवेश को देखकर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के प्रकृति से जुड़ाव की सराहना की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …