राज्यपाल श्री कलराज मिश्र को दीपावली पर आज यहां राजभवन में बड़ी संख्या में लोगों ने मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल ने सभी के लिये दीप पर्व की स्वस्तिकामना करते हुए आगन्तुकों के लिए सुख, समृद्धि और सम्पन्नता की कामना की। उन्होंने कहा कि चंहु ओर उजास का संवाहक रोशनी का यह पावन पर्व सभी के लिए उमंग, उल्लास लिए शुभ हो।
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दीपावली पर गुरुवार को राजभवन में निर्धनों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता मानव धर्म है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra