इसके पश्चात राज्यपाल श्री मिश्र ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर द्वारा गोद लिये गये खुडियाला गांव की अनुसूचित जाति की दस महिलाओं को सिलाई मशीनों एवं मसाला फसलों के प्रसंस्करण इकाई का सांचल फोर्ट रिसोर्ट में वितरण किया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम (कृषि संकाय) पाठ्यक्रम तथा अध्ययन विनियम पुस्तकों का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र गुडामालानी द्वारा निर्मित खाद्य उत्पादों यथा बाजरा बिस्किट, बाजरा नमकीन एवं जीरा पैकेट्स की बिक्री का शुभारम्भ किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra