Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल श्री मिश्र ने राजराजेश्वर मंदिर प्रांगण में यज्ञ की पूर्णाहुति दी

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने चैत्र नवरात्र पर राजभवन स्थित मंदिर में चली विशेष पूजा अर्चना सम्पन्न होने पर सोमवार को यज्ञ की पूर्णाहुति दी। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र के साथ राजराजेश्वर मंदिर में विधिवत आरती और पूजा-पाठ कर देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल सहित राजभवन के अधिकारी- कर्मचारी भी उपस्थित रहे ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …