Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने संस्कृत अकादमी द्वारा तैयार वैदिक पोस्टर्स का किया लोकार्पण

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को राजभवन में राजस्थान संस्कृत अकादमी तथा राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार वैदिक सूक्त आधारित सात पोस्टर्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वेद की भारतीय संस्कृति से प्रेरणा लेकर जीवन को समृद्ध और संपन्न किया जा सकता है। उन्होंने वेद में आए विचारों को पोस्टर्स के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।

प्रदेश के शिक्षा एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राज्यपाल श्री मिश्र को बताया कि वैदिक संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और वैदिक ज्ञान के आमजन में प्रचार-प्रसार हेतु राजस्थान संस्कृत अकादमी और राज्य के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा चारों वेदों की जनोपयोगी वैदिक सूक्ति आधारित 7 पोस्टर्स तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन पोस्टर्स में अथर्ववेद आधारित सूक्ति ‘धरती हमारी मां है, हम उसके पुत्र हैं, ‘भूमि सत्य पर टिकी है‘ ,सामवेद के ‘तुम स्वराज्य का सम्मान करो‘ ,ऋग्वेद के ‘जुआ मत खेलो, खेती करो‘,‘वेद ज्ञान भारत की रक्षा करता है‘ के साथ अथर्ववेद की पर्यावरण संबंधी एवं यजुर्वेद की ‘मीठी वाणी बोलने‘ संबंधी सूक्तियां चित्रों के साथ प्रकाशित की गयी है।

इससे पहले उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को संस्कृत अकादमी द्वारा प्रकाशित साहित्य प्रदान कर, पुष्प तथा सूत की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त शासन सचिव, पंकज ओझा एवं निदेशक, राजस्थान संस्कृत् अकादमी संजय झाला ने बताया कि वैदिक ज्ञान के जरिए आम जन को जागरूक करने के लिए अकादमी द्वारा तैयार यह पोस्टर्स विभाग के पोर्टल और अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रसारित किये जाएंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …