Wednesday , 10 June 2026

राज्यपाल ने सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर अंशदान किया

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर बुधवार को राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (से.नि.) श्री वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल श्री मिश्र को झण्डा लगाया। इस दौरान राज्यपाल ने सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं परिजनों की सहायतार्थ अपनी ओर से अंशदान किया।

राज्यपाल श्री मिश्र ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सशस्त्र सेना झण्डा कोष में यथा संभव योगदान करें। उनहोंने इस अवसर पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया और शहीदों को नमन भी किया।
.

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …