राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान दिवस मनाया गया। राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि 24 जनवरी, 1950 को इसी दिन राष्ट्रगान को संविधान सभा द्वारा आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया गया था।
राज्यपाल श्री मिश्र ने इस अवसर पर संविधान उद्यान के निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य में योगदान देने वाले जयपुर विकास प्राधिकरण, जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, राज्य सरकार और राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने इस दौरान संविधान उद्यान के अनूठे मूर्तिशिल्प, लैंडस्केपिंग सहित अन्य कार्यों से जुड़े लोगों की सराहना भी की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra