राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से बुधवार को राजभवन में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मदन बी. लोकुर के नेतृत्व में जेल अनुसंधान से जुड़े एक प्रतिनिधमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अजीत सिंह, प्रिजन एड प्लस एक्शन रिसर्च संस्था की संस्थापक स्मिता चक्रवर्ती एवं संस्था की ट्रस्टी सुष्मिता घोष शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से बंदियों में व्यवहारगत बदलाव के लिए खुली जेल की उपयोगिता सहित कारागृह सुधारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने राज्यपाल को 65 वर्ष से अधिक पुरानी सांगानेर खुली जेल में बंदियों के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। राज्यपाल श्री मिश्र ने उन्हें राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान और इसकी विशेषताओं के बारे में बताया।
इसके उपरान्त, प्रतिनिधिमंडल ने संविधान उद्यान का भ्रमण कर यहां संविधान से जुड़े शिल्प और सांस्कृतिक पक्ष का अवलोकन किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra