Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल मेहंदीपुर बालाजी में श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को दौसा जिले में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर और सीताराम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री नरेशपुरी जी महाराज के साथ पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल श्री मिश्र श्रीराधाकृष्ण जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने राधा-कृष्ण जी के विग्रह की वैदिक रीति से विधिवत पूजा-अर्चना कर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में भाग लिया। बाद में उन्होंने आचार्य मृदुल कृष्ण महाराज द्वारा सुनाई जा रही भागवत कथा का भी श्रवण किया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती ममता भूपेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …