राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्ड आदि के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में संबंधित अधिनियम , परिनियम एवं नियमावली में प्राविधानित नियुक्ति प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।
उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर स्थिति स्पष्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।
उन्होंने इस संबंध में हाल ही में जारी नियुक्ति आदेशों में राजभवन स्तर पर किसी प्रकार का कोई अनुमोदन प्राप्त किए बगैर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने पर भी नाराजगी जताई है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री गहलोत को लिखे पत्र में इसे गंभीरता से लेने और प्रकरण में स्थिति स्पष्ट किए जाने के निर्देश दिए है।
.
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra