राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर वर्तमान में लागू ट्रेजरी सिस्टम के स्थान पर पे एण्ड अकाउंट ऑफिस सिस्टम लागू करने के संबंध में विस्तृत जानकारी चाही है।
मुख्यमंत्री श्री गहलोत के लिखे पत्र में राज्यपाल श्री मिश्र ने वर्तमान में लागू ट्रेजरी सिस्टम के स्थान पर पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम के संबंध में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से प्राप्त 9 फरवरी 2023 के पत्र की प्रति भेजकर संविधान के अनुच्छेद 150 एवं डी.पी.सी. एक्ट 1971 के सेक्शन 10 के संदर्भ में विस्तृत परीक्षण कर राज्य सरकार की मंशा से अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं।
.
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra