Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल ने समर स्मारक का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि हमारे वीर सैनिक देश के सुरक्षा प्रहरी ही नही हैं बल्कि वे राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता व एकता के भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने आवश्यकता पड़ने पर अदम्य साहस दिखाते हुए मां भारती की रक्षा के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी है।

राज्यपाल श्री मिश्र ने समर स्मारक को अद्भुत बताते हुए कहा कि यहां आने से सीमाओं पर विषम परिस्थितियों में देश की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग करने वाले जवानों के प्रति श्रद्धा भाव जाग्रत होता है और देश प्रेम की प्रेरणा प्राप्त होती है ।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …