Thursday , 21 May 2026

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया भाव भरा स्वागत राज्यपाल श्री मिश्र माउंट आबू पहुंचे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र गुरुवार रात्रि ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंट आबू पहुंचे। यहां पहुंचने पर राज्यपाल एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए उनकी अगवानी की।

राज्यपाल का माउंट आबू राजभवन में नगर पालिका अध्यक्ष श्री जीतू राणा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री डी.एस. राठौड़, सिरोही के जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, माउंट आबू के उपखंड अधिकारी श्री सिद्धार्थ पलानिचामी एस., सेना के कमांडिंग ऑफिसर श्री एम. ए. देशमुख, स्टेशन कमांडर श्री अफजल सिद्दीकी ने स्वागत किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनौपचारिक संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी भी ली। मीडिया से अनौपचारिक संवाद में उन्होंने कहा कि आबू के विकास के लिए महती प्रयास हो रहे हैं। वह यहां रुकेंगे और इस दौरान और भी संबंधित जो भी कार्य देखेंगे, उन्हें प्राथमिकता से करवाने का प्रयास रहेगा।

इससे पहले, राज्यपाल श्री मिश्र सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रात्रि करीब पौने नौ बजे आबूरोड रेलवे स्टेशन पहुंचे। आबू रोड रेलवे स्टेशन पर पर विधायक श्री संयम लोढ़ा, श्री जगसीराम कोली, जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, संभागीय आयुक्त श्री केसी मीणा, पुलिस महानिरीक्षक श्री जय नारायण शेर, जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, आबू रोड के उपखंड अधिकारी श्री गोविन्द सिंह ने उनकी अगवानी की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …