राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के सपत्नीक जयपुर पहुंचने पर शुक्रवार को सांगानेर एयरपोर्ट पर उनकी भावभीनी अगवानी की ।
राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ का बुके भेंट कर स्वागत किया। शिक्षा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने भी उनका स्वागत किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra