राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरूवार को लखनऊ में दशहरा महोत्सव के अंतर्गत श्रीरामलीला समिति के रामोत्सव में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ऐशबाग स्थित सोलहवीं शताब्दी पूर्व से मंचित हो रही रामलीला को देखा। उन्होंने भारत की प्राचीनतम इस रामलीला के मंचन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शताब्दियों पुरानी यह रामलीला भारतीय संस्कृति और मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श का विरल अनुष्ठान है। उन्होंने रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों की सराहना करते हुए रामलीला आयोजन समिति के प्रयासों को अनुकरणीय बताया।
राज्यपाल श्री मिश्र के रामलीला मंचन स्थल देखने पहुंचने पर वहां उपस्थित उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह, सांसद श्री दिनेश शर्मा, विधायक श्री निरज बोरा, श्री मुकेश शर्मा, रामलीला समिति के अध्यक्ष श्री हरिशचन्द्र अग्रवाल एवं सचिव श्री आदित्य द्विवेदी आदि ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra