Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल ने दौसा की घटना पर रोष जताया पुलिस महानिदेशक को सख्त और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने दौसा जिले में चार वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म के समाचारों पर संज्ञान लेते हुए गहरा रोष जताया है। उन्होंने इस संबंध में कड़ी और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
श्री मिश्र ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा से इस संबंध में फोन पर बात की। उन्होंने इस दौरान दोषी के खिलाफ त्वरित सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज को शर्मसार करती है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को कानून एवं आम जन की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने और इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही करने की हिदायत दी।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …