श्री मिश्र ने नवनिर्मित संसद भवन का अवलोकन करते हुए कहा कि भारतीय शिल्प—स्थापत्य और संवैधानिक दृष्टि से नवीन संसद भवन अद्वितीय है। उन्होंने नवीन संसद भवन में निर्मित प्राचीन भारतीय इतिहास, कला और संस्कृति से संबद्ध गैलरी, संगीत की भारतीय परम्परा से संबद्ध दीर्घा, ऐतिहासिक, पौराणिक कथानकों के आलोक में निर्मित संसद भवन की कला वीथी को अद्भुत बताया।
उन्होंने देश के सर्वोच्च लोकसभा और राज्यसभा सदनों में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था के साथ संविधान से जुड़ी मौलिक दृष्टि संबंधित गैलरी का भी अवलोकन किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra