राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार दोपहर को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू रवाना हुए।
राज्यपाल श्री मिश्र रविवार दोपहर दो बजे जयपुर जंक्शन से वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस द्वारा आबू रोड जंक्शन रवाना हुए । जयपुर रेलवे मण्डल के एडीआरएम श्री मनोज गर्ग सहित रेलवे के अधिकारियों ने जयपुर जंक्शन पर उनका स्वागत किया । अजमेर डीआरएम श्री नवीन कुमार परसुरामका ने भी ट्रेन में राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra