Thursday , 21 May 2026

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने की अगवानी राज्यपाल श्री कलराज मिश्र माउंट आबू पहुंचे

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र रविवार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए माउंट आबू पहुंचे। माउंट आबू पहुंचने पर राज्यपाल का जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाव भरा स्वागत करते हुए अगवानी की।

राज्यपाल वाराणसी-अहमदाबाद एक्सप्रेस से रात्रि करीब आठ बजे आबूरोड जंक्शन पहुंचे। यहां पर विधायक सिरोही श्री संयम लोढ़ा, जिला प्रमुख श्री अर्जुन राम पुरोहित, आबू रोड पंचायत समिति प्रधान श्री लीलाराम गरासिया, अध्यक्ष नगरपालिका आबू रोड श्री मगनदान चारण, पुलिस महानिरीक्षक श्री पी. रामजी, सिरोही के जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उनकी अगवानी की।

राज्यपाल श्री मिश्र रविवार दोपहर दो बजे जयपुर जंक्शन से ट्रेन द्वारा रवाना हुए थे । जयपुर रेलवे मण्डल के एडीआरएम श्री मनोज गर्ग सहित रेलवे के अधिकारियों ने जयपुर जंक्शन पर उनका स्वागत किया। अजमेर डीआरएम श्री नवीन कुमार परसुरामका ने भी ट्रेन में राज्यपाल श्री मिश्र से शिष्टाचार भेंट की।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …