राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गुरू पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि ‘‘गुरू पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन गुरू की पूजा की जाती है। शिष्यों को सद्मार्ग पर लाना ही गुरू को गुरू के पद पर प्रतिष्ठित करता है। हमें युवा पीढ़ी को सिखाना है कि वे अपने अध्यापकों का सम्मान करें। उनके दिखाये मार्ग पर चले और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Read More »Greetings
स्वस्थ राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा है कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। श्री मिश्र ने योग दिवस पर राज भवन के उद्यान में आसन की विभिन्न क्रियाएं की। उन्होंने एक घंटे तक योगिक क्रियाएं की। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक दिन योग करते हैं। प्रत्येक योगिक क्रिया के बाद ओउम मंत्र का जाप करते हैं। योग की समाप्ति पर विश्ब कल्याण के लिए राज्यपाल प्रतिदिन प्रार्थना भी करते हैं। श्री मिश्र ने कहा कि योग …
Read More »विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर प्रदूषण को रोकना होगा। राज्यपाल श्री मिश्र ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने होंगे। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि पर्यावरण से जुड़कर पर्यावरण दिवस मनाएं। इस दिवस की सार्थकता को हम सभी महसूस करें। राज्यपाल ने साल के प्रत्येक दिन को विश्व पर्यावरण दिवस की तरह मनाये जाने की आवश्यकता जताई है। राज्यपाल …
Read More »हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राज्यपाल की शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि मिशन के तौर पर शुरू हुई पत्रकारिता का अब स्वरूप बदल गया है। आज हिन्दी पत्रकारिता बहुत आगे बढ गई है। अभी अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन हिन्दी पत्रकारिता का भविष्य उज्ज्वल है।
Read More »राज्यपाल की ईद-उल-फितर पर शुभकामनाएं
राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस पावन दिवस पर सभी लोग घर पर रहकर इस त्यौहार को मनाये। अल्लाह से दुआ मांगे कि देश व प्रदेश जल्द ही कोरोना से मुक्त हो सके। श्री मिश्र ने कहा है कि हमारी विविधता हमारी ताकत है। हमें एकजुट होकर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं एकता की भावना सुनिश्चित करनी चाहिए। रमजान का नेक महीना दान, रोजा एवं प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी को मिलजुल कर समाज की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
Read More »
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra