Wednesday , 26 August 2026

राज्यपाल से मुख्य सचिव की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने मुलाकात की। मुख्य सचिव बनने के बाद श्री आर्य की राज्यपाल से यह शिष्टाचार भेंट थी।
मुख्य सचिव को पदभार ग्रहण करने की बधाई देते हुए राज्यपाल श्री मिश्र ने प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की रणनीति पर कार्य करने, कोरोना से बचाव के लिये मास्क लगाने, दो गज की दूरी बनाए रखने, स्वच्छता आदि को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विशेष कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार और नई शिक्षा नीति की मंशा को समझते हुए उसे प्रभावी रूप में राज्य में लागू किये जाने की भी आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि मुख्य सचिव के रूप में श्री आर्य बेहतर कार्य संस्कृति का निर्माण करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …