Thursday , 21 May 2026

राज्यपाल से पुलिस महानिदेशक की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से आज यहां राजभवन में प्रदेश के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री एम. एल. लाठर ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

राज्यपाल ने श्री लाठर को प्रदेश में शांति एवं प्रभावी कानून व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सोशल पुलिसिंग के अंतर्गत कोरोना नियंत्रण के लिए मास्क लगाने की अनिवार्यता को सभी स्तरों पर लागू करवाने में भी पुलिस को और बेहतरीन कार्य किये जाने पर जोर दिया।

श्री मिश्र ने उम्मीद जताई कि कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ अपराध नियंत्रण के लिए राज्य में श्री लाठर पुलिस प्रशासन के लिए बेहतरीन कार्य करेंगे।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …