Thursday , 21 May 2026

जयपुर निवासी हवलदार दाताराम जाट की शहादत पर शोक संवेदना

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जयपुर निवासी भारतीय सेना के हवलदार श्री दाताराम जाट की शहादत पर नमन करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि देश की रक्षा के लिए स्व. दाताराम के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने ईश्वर से शहीद दाताराम की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को उनके बिछोह का दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …