राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने सोमवार को सीकर जिले में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र एवं परिजनों सहित खाटू श्याम जी मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने श्याम बाबा की आरती कर देश-प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर राज्यपाल को श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री श्याम सिंह चैहान एवं ट्रस्टी प्रताप सिंह चैहान ने श्याम बाबा की प्रतिमा और चांदी का छत्र भेंट किया।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra