राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने गोआ की पूर्व राज्यपाल और साहित्यकार श्रीमती मृदला सिन्हा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
श्री मिश्र ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. श्रीमती सिन्हा संवेदनशील, मृद और जन सरोकारों की पैरोकार आदर्श लेखिका और राज्यपाल थी।
उन्होंने श्रीमती सिन्हा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को चिर शांति प्रदान करने और उनके शोक संतप्त परिजनों को यह भारी दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra