राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने लोक आस्था के पावन पर्व छठ पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री मिश्र ने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा कि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व भारतीय संस्कृति का संवाहक है। उन्होंने कोरोना के इस दौर में सावधानी रखते हुए पर्व मनाने और प्रकृति के इस पावन पर्व पर ईश्वर से प्रदेश और देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य और रोग मुक्त रहने की कामना की है।
Kalraj Mishra Official Website of Kalraj Mishra