Thursday , 21 May 2026

संविधान निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को कला रूपों में जीवंत देखना अद्भुत – श्री कोविंद

पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को राजभवन में संविधान उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान निर्माण से इसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा को विभिन्न कला रूपों में जीवंत देखने के अनुभव को अद्भुत बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने संविधान उद्यान में संविधान लागू होने के विभिन्न चरणो के कला-रूपों को एक-एक कर देखा और उन्हें अनुकरणीय बताया।

श्री कोविंद ने संविधान ग्रंथ के आवरण एवं उद्देशिका की निर्मित कलाकृति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा की बैठक के मूर्ति शिल्प, संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, मूल संविधान की प्रति पर निर्मित भारतीय संस्कृति से संबद्ध कलाकृतियों से जुड़े मूर्तिशिल्प, छायाचित्रों आदि का बारीकी से अवलोकन किया। संविधान उद्यान भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की संविधान के मूर्तरूप की इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी प्रशंसा की।

पूर्व राष्ट्रपति को राज्यपाल के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री गोविन्दराम जायसवाल ने संविधान उद्यान के निर्माण और इसके विभिन्न पक्षों के बारे में जानका

Check Also

एम.बी.एम. विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं को नवाचारों से जोड़ते हुए शोध की मौलिक भारतीय दृष्टि से संपन्न करे – राज्यपाल संविधान स्तम्भ का किया लोकार्पण

राज्यपाल और कुलाधिपति श्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रौद्योगिकी शिक्षा के तहत विश्वविद्यालय युवाओं …